Urea Fertilizer: 15 दिन के भीतर हिमाचल में आई 5,300 टन यूरिया खाद, किसानों को राहत

[ad_1]

5,300 tonnes of urea fertilizer arrived in Himachal within 15 days, relief to farmers

यूरिया खाद(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इफको की ओर से 15 दिन में दूसरी बार दानेदार बोरी वाली यूरिया खाद की खेप प्रदेशभर में वितरित की जा रही है। इसी के साथ दिसंबर में अभी तक प्रदेश में कुल 5,300 टन बोरी वाली यूरिया खाद की खेप पहुंच चुकी है। नई खेप 2,700 टन की है और इससे पहले 2,600 टन खाद आई थी। इस मांग के अनुसार प्रदेश से सभी जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। वर्तमान में गेहूं की बुआई कर चुके और हरी सब्जियों की खेती करने वाले किसान यूरिया खाद की मांग कर रहे है।

जानकारी के अनुसार 2,700 टन खाद में से 1360 टन खाद को ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जाएगा। वहीं 1350 टन खाद को शिमला, बिलासपुर, सिरमौर, कुल्लू, सोलन, लाहौल स्पीति और किन्नौर भेजा जाएगा। इस क्षेत्रों को खाद की सप्लाई चंडीगढ़ से की जा रही है। दिसंबर की शुरुआत में ही प्रदेश के सभी जिलों में 2,600 टन खाद की सप्लाई पहुंची थी। हालांकि गेहूं और हरी सब्जियों के लिए इस समय खाद की मांग काफी अधिक है।

प्रदेश में किसानों की मांग को देखते हुए यूरिया खाद दोबारा मंगाई गई है। नई खेप को प्रदेशभर में सप्लाई किया जा रहा है। किसान अपने आसपास की सहकारी समिति के गोदाम के खाद की खरीद कर सकते हैं। खाद की कमी से बचने के लिए किसा नैनो खाद का इस्तेमाल भी करें।– भुवनेश पठानिया, प्रदेश विपणन प्रबंधक, इफको

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *