[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने क्रिकेट कोच के कथित वायरल आडियो मामले में पुलिस और डीएम को जांच कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष डाॅ. गीता खन्ना ने कहा कि प्रकरण में आरोपी के खिलाफ पोक्सों के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि कोच ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। इस प्रकरण से प्रदेश की बेटियों के प्रति गलत संदेश गया है। समाज में कुछ लोग पहले ही बेटियों को खेलने के लिए बाहर भेजने से कतराते हैं। इस मामले के सामने आने के बाद अपनी बेटियों को प्रशिक्षण कैंपों में भेजने से मना कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें…Amritpal Singh: बॉर्डर-चेकपोस्ट के पास चस्पा किए अमृतपाल के पोस्टर, नेपाल बॉर्डर तक अलर्ट पर है पुलिस
आयोग की अध्यक्ष ने कहा यह गंभीर मामला है। इसमें किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। पुलिस को प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के वरिष्ठ सदस्य विनोद कपरुवाण ने कहा कि पुलिस का कहना है इस मामले में अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। आयेाग ने प्रकरण का स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
त्तराखंड
[ad_2]
Source link