Uttarakhand: उत्तरकाशी में ग्वाड़ गांव के एक मकान में लगी भीषण आग, आस पास के कई मकानों को भी पहुंचा नुकसान

[ad_1]

घर में लगी आग

घर में लगी आग
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ख़बर सुनें

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लाक के गंगाड़ गांव में एक मकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान आस पास के करीब एक दर्जन मकान भी आग की चपेट में आ गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। इस समय गांव के अधिकांश लोग खेतों में काम करने गए थे। क्षेत्र में दूरभाष के कोई भी साधन नहीं है। यहां प्रशासन ने आपदा को देखते हुए एक सेटेलाइट फोन की व्यवस्था की हुई है।

उसी से ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना प्रशासन को दी। मुख्य सड़क से गांव की पैदल दूरी अधिक होने के कारण बचाव टीम को पहुंचने में भी काफी समय लगा। गोविंद वन्य जीव विहार के उप निदेशक डीपी बलूनी ने बताया कि वायरलेस से वन कर्मियों को सूचना दे दी गई थी। एक ही मकान में आग लगी है। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू करने के दौरान आस-पास के मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *