[ad_1]

मुकदमा दर्ज करने के आदेश
– फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
महिला क्रिकेटरों से अश्लील बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद घिरे क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह के खिलाफ एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शाह के खिलाफ सोमवार को एक किशोरी ने शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर दी थी। इसके बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शिकायतकर्ता की तस्दीक शुरू कर दी है। देर रात तक शाह के खिलाफ पॉक्सो और अश्लील बातें करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हो सकता है।
Uttarakhand: मृतक आश्रित कोटे से अब विधवा पुत्रवधू भी नौकरी की हकदार, शासनादेश जारी
बता दें कि तीन दिन पहले नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया था। उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह कदम उन्होंने एक ऑडियो वायरल होने के बाद उठाया। इस ऑडियो में बात करने वाला खुद को नरेंद्र शाह बता रहा है।
इसके बाद किशोरी से अश्लील बातें कर रहा है। तीन दिनों तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई थी। इस बीच महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब एक लड़की की ओर से एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर दे दी।
[ad_2]
Source link