Uttarakhand: गौला, शारदा समेत चार नदियों में पांच साल तक हो सकेगा खनन, केंद्रीय मंत्रालय ने दी स्वीकृति

[ad_1]

नदी में खनन

नदी में खनन
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल की चार प्रमुख नदियों गौला, शारदा, दाबका और कोसी में अगले पांच साल तक खनन कार्य के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति मिल गई है। इससे नदियों से खनन सामग्री तो मिलेगी ही। इस कारोबार से जुड़े 50 हजार स्थानीय लोगों व श्रमिकों को रोजगार मिलेगा।

उत्तराखंड: GST चोरी पर पहली बार राज्य कर विभाग ने ब्यूटी पार्लरों में मारा छापा, तीन शहरों में हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पांच साल के लिए नवीकरण को मंजूरी दे दी है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।

सीएम पिछले दिनों जब दिल्ली में थे तब उन्होंने यह मसला केंद्रीय मंत्री से उठाया था। इन नदियों से आरबीएम की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *