[ad_1]

भावना पांडे
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
भावना पांडेय के बसपा में अपनी पार्टी के विलय, हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषणा और फिर अगले ही दिन पार्टी छोड़ने के पॉलिटिकल ड्रामे से बसपा सुप्रीमो ने सख्त नाराज हैं। उन्होंने प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम को हटा दिया है। अब केवल दो प्रदेश प्रभारी ही चुनाव में काम करेंगे।
दरअसल, पिछले सप्ताह भावना ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी। प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। तब घोषणा की गई थी कि भावना इस बार लोकसभा चुनाव में बसपा की प्रत्याशी होंगी। इस घोषणा के अगले ही दिन भावना ने बसपा छोड़ दी। इस फजीहत से नाराज बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम हटा दिया है।
अब केवल दो प्रभारी शम्सुद्दीन राईन और सुरेश आर्य ही लोस चुनाव की व्यवस्था संभालेंगे। उधर, बसपा ने यूपी के मीरापुर विधानसभा से पूर्व बसपा विधायक जमील अहमद कासमी को हरिद्वार लोस सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह मंगलवार को नामांकन करेंगे। वह 2012 से 2017 के बीच इस सीट से विधायक रहे हैं। मीरापुर विधानसभा सीट मुजफ्फरनगर जिले और बिजनौर लोकसभा सीट में आती है।
[ad_2]
Source link