Uttarakhand: चुनाव से पहले एक और जीत के बाद जुड़वां बच्चे होने पर अयोग्य नहीं…पढ़ें धामी कैबिनेट के फैसले

[ad_1]

Uttarakhand cabinet meeting Today Cm Dhami various proposals including amendment in mining rules approved

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों पर फैसला लिया गया। इस दौरान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर पीएम मोदी का आभार जताया गया।

इस प्रस्तावों पर मुहर

-विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं को वाहन भत्ता अनुमन्य करने पर मुहर। 4000 रुपये प्रति माह।

-पुराने वाहन भत्ते में संशोधन। अब 1200 से 4000 तक किया। पहले 200 से 2700 तक था।

– चाइल्ड केअर लीव में पहले 365 तक शत प्रतिशत वेतन था। उसके बाद 80 प्रतिशत था। अब तीसरे साल में भी 100 प्रतिशत मिलेगा।

-व्यक्तिगत सहायक में पदोन्नति के लिए 4800 का नया ग्रेड होगा।

-व्यवसाय श्रम विधेयक 2020 में पास हुआ था। इसे केंद्र को भेजा गया था। भारत सरकार ने कहा कि इसे वापस लिया जाए, इसलिए राज्य का वापस होगा।

-खनन नियमावली में संशोधन। वीडियोग्राफी भी होगी ताकि ज्यादा गहरा खनन न हो।

-खनन के ढांचे को लेकर सात अतिरिक्त पदों को स्वीकृति मिली। छह डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर और एक डीजी के लिए पीएस का पद। हर जिले में एक ऑफिसर होगा।

-पुरानी जेल परिसर देहरादून में बार एसोसिएशन को 30 साल के लिए पांच बीघा जमीन दी गई हैं। एक रुपया प्रतिवर्ष पर।

-चुनाव से पहले एक बच्चा और जीत के बाद जुड़वां होने पर अयोग्य नहीं होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *