Uttarakhand: छात्रवृत्ति घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, रुड़की के संस्थान की करोड़ों की संपत्ति अटैच

[ad_1]

Uttarakhand scholarship scam ED attached property worth one crore of Roorkee institute

प्रवर्तन निदेशालय
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार


छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित रुड़की की वर्द्धमान एजुकेशनल सोसायटी की ईडी ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है। यह सोसायटी रुड़की में दो तकनीकी संस्थानों का संचालन करती है।

आरोप है कि इन शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के छात्रों का फर्जी तरीके से दाखिला दिखाकर करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पी गई। इससे सोसायटी ने कई तरह की चल अचल संपत्तियों को अर्जित किया। इस मामले में ईडी पहले भी कई शिक्षण संस्थानों की संपत्तियों को अटैच कर चुकी है।

गौरतलब है कि इस घोटाले में पुलिस जांच के बाद ईडी ने भी धन शोधन अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई शुरू की थी। ईडी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के तमाम शिक्षण संस्थानों को नोटिस भेजकर पूछताछ की थी। अब इस मामले में जांच के दौरान ईडी ने रुड़की के वर्द्धमान एजुकेशनल सोसायटी की अचल संपत्ति को अटैच किया है।

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में निगरानी का ये है प्लान, आसमान से रखी जाएगी नजर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *