Uttarakhand: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

[ad_1]

Uttarakhand Jagadguru Shankaracharya Swami Rajarajeshwarashram Maharaj  Health deteriorated admitted in AIIMS

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की सोमवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब तीन बजे तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो आश्रम प्रबंधन से जुड़े लोग उन्हें लेकर एम्स पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद जगद्गुरु को भर्ती कर लिया।

बता दें कि जगद्गुरु शंकराचार्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व से ही धर्म सम्मेलन और धर्माचार्यों की बैठकों में लगातार शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में 11 जनवरी से तीन दिवसीय यात्रा कॉन्क्लेव किया। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के बाद इंदौर उज्जैन की धार्मिक यात्रा पर निकल गए। लगातार यात्राओं के चलते उन्हें इसी बीच बुखार और सांस लेने में परेशानी हुई। तबीयत खराब होने की दशा में वह उज्जैन से 31 जनवरी को हवाई यात्रा कर जयपुर पहुंचे और वहां से सीधे जगद्गुरु आश्रम कनखल आ गए।

Uttarakhand: जगद्गुरु रामभद्राचार्य का हालचाल जानने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, हर दिन तबीयत में हो रहा सुधार

आश्रम के शिवकुमार त्यागी ने बताया कि दोपहर बाद उनकी सेहत में सुधार नहीं देखा गया, जिसके चलते विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। वहीं, एम्स की निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि सांस की तकलीफ और निमोनिया के लक्षण मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जरूरत पड़ेगी तो उन्हें आईसीयू में भर्ती किया जाएगा। फिलहाल पूरी जांच चल रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *