Uttarakhand: जनसभा में बोले अमित शाह- तुम बलूनी को जिताकर दिल्ली भेजो, गढ़वाल के विकास की चिंता मेरी

[ad_1]

Lok sabha Election 2024 Amit Shah public Meeting in Uttarakhand   Kotdwar in suport of Anil Baluni

कोटद्वार में अमित शाह की जनकसभा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब भारत को विकसित राष्ट्र बना दुनिया की तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाना है। भारत तभी विकसित राष्ट्र बन सकता है, जब उत्तराखंड विकसित होगा। इसके लिए 19 अप्रैल को कमल के निशान का बटन दबाकर अनिल बलूनी को वोट देना है। तुम अनिल बलूनी को वोट दो, गढ़वाल के विकास की चिंता मेरी रहेगी।

मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में जनसभा में पहुंचे थे। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी मौजूद रहे। यहां रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को कोरोनाकाल में आईसीयू दिए। तारामंडल और डाॅप्लर राडार की स्थापना करवाई। दिल्ली यदि इगास पर्व को जानता है तो उनकी बदौलत ही जानता है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि उत्तराखंडवासियों को कभी नहीं भूलना चाहिए कि उत्तराखंड राज्य के गठन के दौरान विरोध कौन करता था। भाजपा ने उत्तराखंड राज्य बनाया और अब मोदी जी इसको संवारने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि अनिल बलूनी को जिताकर गढ़वाल को एक ऐसा प्रतिनिधि दीजिए जो गढ़वाल का विकास कर सके।

Lok Sabha Election 2024:  कोटद्वार में अमित शाह की जनसभा, कहा-देश में धर्म के आधार पर कानून नहीं होंगे

प्रधानमंत्री मोदी को बताया उत्तराखंड का सच्चा हितैषी

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आधे घंटे के भाषण में जहां कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए। वहीं वह प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड का सच्चा हितैषी बताते हुए यह बात भी दोहराते रहे कि उत्तराखंड और गढ़वाल का विकास भाजपा ही कर सकती है। कहा कि जहां कांग्रेस ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में महज 51 हजार करोड़ रुपये उत्तराखंड के विकास के लिए दिए। वहीं, मोदी सरकार ने 10 साल में कांग्रेस के मुकाबले उत्तराखंड को तीन गुना धनराशि जारी की। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह को गदा भेंट की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *