Uttarakhand: जल्द प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी ‘आप’ दिल्ली की तर्ज पर तैयार होगा निकाय चुनाव के लिए रोडमैप

[ad_1]

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल
– फोटो : एएनआई

ख़बर सुनें

आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेगी। पार्टी ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने का एलान किया है। जल्द ही पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी। 

बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने अगले साल होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाकर पार्टी को मजबूत करने के टिप्स दिए। कहा, पार्टी ने दिल्ली में काम करके दिखाया है, इसलिए पार्टी ने दिल्ली का एमसीडी चुनाव जीता है। इसका कारण पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और केजरीवाल की मेहनत है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सभी निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा। 

उन्होंने कहा, जो कार्यकर्ता जनता के बीच बना रहेगा, वही आगे चलकर जनता का प्रतिनिधित्व करेगा। चौधरी ने कहा कि जल्द ही पार्टी उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी। प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा, निकाय चुनाव के लिए हर वार्ड की समस्याओं का डाटा पार्टी के पास है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand News: अफसरों को नए साल से पहले तोहफा, 13 आईएएस की तरक्की, 18 पीसीएस बन सकेंगे एडीएम

इस मौके पर उपाध्यक्ष आरपी रतूड़ी, सह संगठन समन्वयक डीके पाल, रविंद्र सिंह आनंद, विपिन खन्ना, दर्शन डोभाल, कमलेश रमन, आप युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी, अशोक सेमवाल, नासिर खान, सीपी सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कासिम चौधरी आदि मौजूद थे।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *