Uttarakhand: टनकपुर में सीएम धामी ने बहनों से बंधवाई राखी, कहा- आत्मनिर्भर बन रहीं प्रदेश की मातृशक्ति

[ad_1]

Raksha Bandhan 2023 Uttarakhand CM pushkar singh dhami in Tanakpur champawat Program

टनकपुर में सीएम धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के गांधी मैदान में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी विधानसभा की जनता के स्नेह और सहयोग से ही प्रदेश की सेवा करने में भरपूर ऊर्जा मिल रही है। प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार का रक्षाबंधन हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण है। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण और लैंडिंग से विश्व ने भारत का लोहा माना है। इसमें भी मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा है।

उधर, लधौली के रामलीला मैदान में रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लधौली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कई सौगात दीं हैं। उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरगुल को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट बनाने सहित कुल 12 घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उप चुनाव में चंपावत की तरह रिकॉर्ड मतों से जीतेगी।

Raksha Bandhan 2023: कल पूरा दिन बांध सकेंगे भाई की कलाई पर राखी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

चंपावत को बनाएंगे प्रदेश का आदर्श जिला : सीएम

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास की तेज रफ्तार के साथ चंपावत को प्रदेश का पहला आदर्श जिला बनाने के लिए मजबूत नींव रखी जा रही है। इसके लिए दूरदराज के क्षेत्रों में समग्र विकास के लिए कदम उठाए गए हैं। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सितंबर में टनकपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी। सीएम लधौली के रामलीला मैदान में रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए समाज के व्यापक हित में काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिला शक्ति अपने कार्यों से स्वयं एवं क्षेत्र को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे महिला सशक्तीकरण के कार्यों से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की मजबूती के लिए समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कर्ज और महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है। इस योजना में 50 लाख रुपये से अधिक उत्पाद बिक चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से स्थानीय उत्पाद से निर्मित राखियां वोकल फॉर लोकल की थीम को नई ऊंचाई देने के साथ ही ग्रामीण रोजगार को भी विस्तार दे रही हैं। सीएम की पत्नी गीता धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार आदर्श चंपावत जिले के लिए हर काम प्राथमिकता के आधार पर कर रही है। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *