Uttarakhand: तय हुई तिथि, 22 नवंबर को बंद होंगे द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट

[ad_1]

Dussehra 2023 Uttarakhand Madhyamaheshwar and Tungnath Temple Door Closing Date Declared Today

मदमहेश्वर मंदिर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विजयदशमी के पर्व पर आज मंगलवार को द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। मदमहेश्वर मंदिर के कपाट 22 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बैठक कर मुहुर्त निकाला गया। इस वर्ष मंदिर में आराध्य के दर्शनों को अभी तक रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Chardham Yatra 2023: तय हुई तिथि और मुहूर्त, इस दिन बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट

परंपरानुसार, सुबह आठ बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में द्वितीय केदार की विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई। आराध्य का शृंगार, अभिषेक व भोग के साथ ही विद्वान आचार्यगणों पंचांग गणना कर शीतकाल के लिए कपाट बंद करने की तिथि व समय तय किया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *