[ad_1]
लोकसभा चुनाव 2024, लोकसभा चुनाव 2024 उत्तराखंड
विस्तार
Uttarakhand: हेलो..मैंने वोटर कार्ड के लिए अप्लाई किया था…दून के डीसीसी में खूब बज रही यूपी-हिमाचल के वोटरों की घंटी,
–
देहरादून कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंट (डीसीसी) में लगातार टेलीफोन की घंटी घनघना रही है। यहां कॉलर्स अपनी जिज्ञासाओं को लेकर फोन कर रहे हैं। बताया गया कि यहां पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों की कॉल्स भी आ जाती हैं। दून के अलावा उत्तर प्रदेश और हिमाचल के सीमावर्ती जिलों से भी मतदाताओं की कॉल्स लगातार दून के डीसीसी में पहुंच रही है। उन्हें संबंधित जिले के एसटीडी कोड के साथ 1950 नंबर डायल करने के लिए कहा जा रहा है।
पड़ोसी प्रदेशों से आ रही कॉल
केस एक– हेलो डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर…। मैं छुटमलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश से फारुख बोल रहा हूं। मैंने मतदाता पहचान पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन किया था। अब तक मतदाता पहचान पत्र नहीं मिला। डीसीसी से बताता गया कि कॉलर ने उत्तराखंड में फोन लगा दिया है। अपने जिले के एसटीडी कोड के साथ 1950 नंबर मिलाएं तो मदद मिलेगी।
केस दो- मैं पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश से वीरेंद्र बोल रहा हूं। मैंने वोटर कार्ड में संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन संशोधन प्रदर्शित नहीं हो रहा। बताया गया कि उनकी कॉल देहरादून के डीसीसी में पहुंच गई है। अपने जिले का कोड लगाकर 1950 नंबर डायल करेें।
अब तक नहीं आया वोटर कार्ड, मतदेय स्थल कहां होगा
कलेक्ट्रेट में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर में रायपुर से विवेक ने कॉल की। उन्होंने पूछा कि उनकी वोटर आईडी कर्नाटक की है। उन्हें मतदाता पहचान पत्र देहरादून में बनवाना है। उन्हें बताया गया कि फार्म नंबर-8 भरें। उन्हें बीएलओ रुक्मणी थापा और सुपरवाइजर विनीता शर्मा का नंबर दिया गया। दीपनगर से साक्षी ने पूछा कि उन्हें वोटर आईडी प्राप्त नहीं हुई है। डीसीसी ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र प्राप्त होगा। उन्हें मतदाता क्रमांक के आधार पर मतदेय स्थल के बारे में भी जानकारी दी गई।
वोटर हेल्पलाइन एप से करें नाम में संशोधन
देहरादून कैंट के मो. कलाम डीसीसी में फोन कर पूछते हैं कि फार्म-6 कैसे भरा जाएगा। कॉन्टैक्ट सेंटर से उन्हें ऑनलाइन फार्म भरने की पूरी जानकारी दी जाती है। बंजारावाला की कमलेश देवी की शिकायत है कि उनका नाम अंग्रेजी में वोटर कार्ड में ठीक है, लेकिन हिंदी में गलत है। कॉन्टैक्ट सेंटर से उन्हें बताया गया कि चुनाव आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप से फार्म नंबर-8 भरें।
इन मामलों में की जा रही मदद
– मतदाता सूची में नाम जुड़वाना
– मतदाता सूची में अपने नाम की जानकारी प्राप्त करना
– मतदान केंद्र की जानकारी लेना
– निर्वाचन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना
ये भी पढ़ें…Holi 2024: दून से इन शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में भारी मारामारी, जनरल कोच की बुरी हालत, देखें तस्वीरें
इसलिए आ रहे फोन
नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि दून के कॉन्टैक्ट सेंटर में पड़ोसी राज्यों के फोन आने के दो कारण हैं। पहला- कॉलर का हमारे सर्किल में मौजूद होना और दूसरा- कॉलर का डीसीसी दून के कॉन्टैक्ट सेंटर की अपेक्षा दूर होना। बताया कि दून के कॉन्टैक्ट सेंटर में एक मेन टेलीफोन लाइन व चार हंटिंग लाइनों की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की मदद के लिए पांच कर्मचारी रोटेशन में 24 घंटे टेलीफोन पर उपलब्ध रहते हैं।
[ad_2]
Source link