Uttarakhand: दौरे से पहले भाजपा का प्रियंका से सवाल, मोहब्बत की दुकान वालों को सनातन संस्कृति से नफरत क्यों?

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand BJP questions to Priyanka gandhi before she came for rally

पत्रकार वार्ता करते नरेश बंसल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को प्रचार करने रामनगर आ रही प्रियंका गांधी वाड्रा पर भाजपा ने निशाना साधा। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक व सांसद नरेश बंसल ने तंज कसा, मोहब्बत की दुकान का दावा करने वालों को सनातन संस्कृति और मातृ शक्ति से नफरत क्यों हैं। राज्य में एक भी महिला को प्रत्याशी न बनाने को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर सवाल दागे।

रिस्पना पुल स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में बंसल ने दावा किया कि ऋषिकेश में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली सफल और भव्य रही। उनके प्रेरणाप्रद एवं ओजस्वी भाषण के बाद भाजपा का पांचों सीटें 75 फीसदी से अधिक मतों से जीतना भी अब निश्चित हो गया है। पीएम के शंखनाद के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के बड़े नेता देवभूमि पहुंचकर मार्गदर्शन कर रहे हैं।

कहा, उनके विचारों और मार्गदर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन तय योजना और रणनीति के तहत बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम कर रहा है।उन्होंने कांग्रेस पर भ्रम, झूठ एवं अफवाह फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रियंका के दौरे पर तंज कसा, चलो उनके किसी पहले बड़े नेता ने तो उत्तराखंड में जनता के सामने आने का साहस किया है।

Election 2024: प्रचार की उलटी गिनती शुरू…कल हल्द्वानी में गरजेंगे योगी, प्रियंका गांधी दो जगह करेंगी जनसभा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *