Uttarakhand: नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर मांस फेंकने पर बवाल, जसपुर में हंगामा, गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

[ad_1]

कांवड़ियों का हंगामा

कांवड़ियों का हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर में नाश्ता कर रहे कांवडिए पर मांस फेंकने पर बवाल हो गया। गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़े कावंडिए यही धरने पर बैठ गए हैं। हंगामे के चलते पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन कावंडियों में भारी आक्रोश है।

बुधवार को पंडाल में बैठकर नाश्ता कर रहे कांवडिए पर अचानक मुर्गे की कटी हुई गर्दन फेंक दी। इससे कावड़िए भड़क गए। आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा। एलआइयू ने एसपी काशीपुर और एसएसपी को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है। जिसमें एलआईयू की ओर से कहा गया है कि कांवर लेकर जा रहे युवक ने मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी से अपने ऊपर मांस फेंके जाने की शिकायत की थी। 

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Cabinet: कैबिनेट बैठक आज, जोशीमठ प्रभावितों के लिए आएगी नीति, बजट सत्र की तारीख भी होगी तय

शिकायत के बावजूद पुलिसकर्मी ने मदद के बजाय कांवड़िए को नसीहत दे डाली, जिससे कांविड़ए आक्रोशित हो गए। उधर, कांवड़िए मास फेंकने वाले की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़ गए हैं। यही धरने पर बैठे कांवडि़यों का हंगामा जारी है। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *