Uttarakhand: पटवारी परीक्षा शुरू होते ही विरोधियों पर आक्रामक हुए सीएम धामी, जनता से पूछे पांच सवाल

[ad_1]

सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में रविवार को पटवारी परीक्षा शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विरोधियों पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने जनता से पांच सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि उत्तराखंड के 22 सालों के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने नकल माफिया को जेल में डाला क्या? नकल माफिया की गर्दन पर हाथ डालने का काम किसने किया? कहा कि मुझे मालूम था कि जो निर्णय ले रहा हूं उससे एक नहीं कई लोग जेल जाएंगे।

Patwari Exam: 498 केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, वीडियोग्राफी के साथ हुई कड़ी चेकिंग

जौनसार बावर के कालसी में रविवार को क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने विरोधियों के आरोपों का करारा जवाब दिया। कहा कि कई लोग मुझसे कह रहे थे कि कालसी में बहुत विरोध होने वाला है, मत जाइए …विरोध किस बात का। सीएम ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि आज जब मैं कालसी आ रहा हूं तो विरोधी डराने का काम कर रहे हैं। कहा कि भर्ती परीक्षाएं नकल के संदेह में आते ही रद्द कर दी गईं।

सीएम बोले कि विरोधी भी यह जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिखाए मार्ग पर चलकर धामी ही नासूर बने नकल माफिया का खात्मा कर सकता है, हालांकि इसके लिए मुझे अभी कई विरोध झेलने पड़ेंगे और साजिशों का सामना करना पड़ेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *