Uttarakhand: पीएम की ‘मन की बात’ का 100 वां संस्करण कल, प्रदेश में होगा भव्य आयोजन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

[ad_1]

PM Mann Ki Baat 100th edition grand event will be held in Uttarakhand News in hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का कल रविवार को 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग पीएम की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘मन की बात’ का कल 100 वां संस्करण सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं।

ऐसे लोगों के बारे में जानकारी और उनके कार्यों के बारे में जानकारी इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा दी जाती है। इसके अलावा छात्रों के लिए भी यह जानकारी बहुत उपयोगी होती है और पूर्व में छात्र और शिक्षक और आमजन इस कार्यक्रम को सुनते रहे हैं। 

ये भी पढ़ें…Uniform Civil Code: यूसीसी विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल फिर बढ़ाने की तैयारी, समिति को मिले हैं कई दिलचस्प सुझाव

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कल प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का 100 वां संस्करण कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कल सभी इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की जानी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *