Uttarakhand: पौड़ी दौरे पर पहुंचे सीएम ने शांत वादियों में किया ध्यान-योग, फिर गांव भ्रमण पर निकले, तस्वीरें

[ad_1]

ध्यान करते सीएम धामी

ध्यान करते सीएम धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Uttarakhand: पौड़ी दौरे पर पहुंचे सीएम ने शांत वादियों में किया ध्यान और योग, फिर गांव भ्रमण पर निकल लोगों से किया संवाद

पौड़ी जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह गांव का भ्रमण किया। इससे पहले उन्होंने यहां शांत वादियों में योग और ध्यान किया। इसके बाद यहां लोगों से मुलाकात के दौरान समस्याएं सुनने के साथ ही विकास को लेकर लोगों से सुझाव भी लिए। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पौड़ी जिले का आज दूसरा दिन है। मॉर्निंग वॉक और योग-ध्यान से उन्होंने दिन की शुरुआत की। सीएम ने रावत गांव के होम स्टे में ही रात्रि विश्राम किया। यहां पौधरोपण कर सीएम ने गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। साथ ही गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। इस दौरान गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया। 

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: पटवारी परीक्षा शुरू होते ही विरोधियों पर आक्रामक हुए सीएम धामी, जनता से पूछे पांच सवाल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में अंत्योदय निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल योजना का उद् घाटन किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *