Uttarakhand: फिश करी और फिश फ्राई तो खूब खाई होगी…अब मछली के बिस्कुट और पॉपकार्न भी खाइए

[ad_1]

Uttarakhand Unique story Fish Biscuits and Popcorn In Rudrapur

फिश करी और फिश फ्राई तो खूब खाई होगी, अब मछली के बिस्कुट और पॉपकार्न भी खाइए
– फोटो : Samvad

विस्तार


अगर आप मांसाहारी हैं तो आपने मछली के मोमो, कोफ्ते, कटलेट, फिश करी, फिश फ्राई का स्वाद जरूर लिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मछली के बिस्कुट, लड्डू, पॉपकॉर्न का भी आनंद लिया है। यदि नहीं तो प्रदेश सरकार के सहयोग से जल्द नैनीताल हाईवे पर उत्तरा फिश ब्रांड रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है जहां आप आयुर्वेदा फिश, फिश फिंगर चिप्स, फिश भापा, फिश पतोरी, माछेर झोल सहित कई डिश का स्वाद ले सकेंगे।

मत्स्य विभाग से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 40 प्रतिशत का अनुदान लेकर मुखर्जी नगर मत्स्य जीविका सहकारी समिति की अध्यक्ष काकुली सरकार ने स्वरोजगार करने के लिए रेस्टोरेंट (आउटलेट) खोला है। वह रेस्टोरेंट में 10 अन्य महिलाओं को रोजगार देंगी। रेस्टोरेंट में फ्रोजन फूड के साथ ही रेडी टू ईट की भी सुविधा मिलेगी। काकुली सरकार ने बताया कि उनके पति रवि सरकार रुद्रपुर में लोगों को मछलियों के विभिन्न व्यंजन खिलाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह अलग-अलग मछलियों की डिश तैयार कर रहे हैं। बताया कि पति के सहयोग से ही उन्होंने रेस्टोरेंट खोलने का सपना देखा था, जो पूरा होने जा रहा है।

Uttarakhand: धामी सरकार का एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS और 50 PCS अफसरों का तबादला, यहां देखें सूची

काकुली ने बताया कि वह कांसे के बर्तन में केले के पत्ते के ऊपर मछलियों के व्यंजन ग्राहकों को परोसेंगी। मछलियों की डिश में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इससे लोगों की सेहत भी बनेगी। उन्होंने हरियाणा की सरकारी लैब में मछलियों के विभिन्न उत्पाद टेस्ट कराए तो उन्हें एक्सीलेंस उत्पाद बनाने का भी क्रेडिट दिया गया। बताया कि जल्द ही डीएम की ओर से आउटलेट का उद्घाटन किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *