Uttarakhand: बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि ने किया बेहाल, फसलों को नुकसान, कंट्रोल रूम पहुंच सीएम ने संभाला मोर्चा

[ad_1]

Uttarakhand Weather Heavy Rainfall and Hailstorm destroys crops Cm dhami reviewed from control room

कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश को बेहाल कर दिया है। एक तरफ जहां फसलों को नुकसान हुआ तो दूसरी तरफ शहरों में जलभराव से भी लोग परेशान हुए। कई जिलों में बिजली-पानी का भी संकट पैदा हो गया है।

Uttarakhand: रामनगर में भारी बारिश के बाद उफान पर आए नाले में बही यात्रियों से भरी बस, ऐसे बचाई जान

कृषि निदेशक गौरीशंकर का कहना है कि इस समय बारिश गेहूं फसल के लिए नुकसानदायक है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को कितना नुकसान हुआ है। इसका आंकलन किया जा रहा है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों से नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें लगभग 185 हेक्टेयर भूमि पर रबी फसलों को नुकसान हुआ है। लेकिन शुक्रवार को भी बारिश हुई है। प्रदेश भर से नुकसान की अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही नुकसान का सही पता लगेगा।

Uttarakhand Snowfall: व्यास और दारमा घाटियों समेत ऊंची चोटियों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, देखें तस्वीरें

उधर उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक रतन कुमार ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से बागवानी फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। जिन फलदार फसलों पर फ्लावरिंग के साथ परागण प्रक्रिया चल रही है। उन फसलों को बारिश से नुकसान हो सकता है। साथ ही ओलावृष्टि से फूल झड़ने के कारण उत्पादन पर असर पड़ेगा। सभी जिलों में नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *