Uttarakhand: भाजपा का स्थापना दिवस आज, सभी नेता सुनेंगे पीएम का संबोधन, दीवारों पर दर्ज होगा कमल का फूल

[ad_1]

BJP foundation day today all leaders listen to PM Modi address Uttarakhand news in hindi

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर आम कार्यकर्ता तक पार्टी का झंडा लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस से दीवार लेखन के जरिये पार्टी 2024 के लोक सभा चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे।

दीवारों पर कमल का फूल और नारों के जरिये पार्टी चुनावी जीत का इरादा जाहिर करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, प्रदेश पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस पर सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को वर्चुअल माध्यम से सुनेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम होंगे।

पार्टी पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उन्हें सांगठनिक कार्यक्रमों में जोड़ेगी और उन्हें सक्रिय करेगी। पार्टी के सांसदों, पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। वे कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनसे राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों और फैसलों की जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें…NCERT: उत्तराखंड की किताबों से भी हटा मुगलों का इतिहास, गरमाई सियासत…सीएम ने कहा- कर रहे आकलन

सामाजिक न्याय सप्ताह के बहाने पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग

पार्टी ने स्थापना दिवस के बहाने सामाजिक न्याय सप्ताह बनाने की भी रूपरेखा बनाई है। संगठन 4 से 14 अप्रैल तक कार्यक्रम होंगे। 11 अप्रैल को पार्टी ज्योतिराव गोविंदराव फुले और 14 अप्रैल को बाबा साहब आंबेडकर की जयंती मनाएगी। पार्टी का ये कार्यक्रम सोशल इंजीनियरिंग के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने पूरे सप्ताह गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा जनता के बीच करेगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *