Uttarakhand: भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन आज, कांग्रेस पर लगाया स्पीकर के अपमान का आरोप

[ad_1]

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा गैरसैंण सदन में कांग्रेस विधायकों ने राज्य की पहली महिला स्पीकर का अपमान किया है। जो पूरे प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता सभी जिलों में प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे को जनता के सामने लाकर आरोपी विधायकों से सार्वजनिक माफी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण से लेकर राज्य के विकास में मातृशक्ति का अहम योगदान रहा है।

Uttarakhand: भराड़ीसैंण में फिर सन्नाटा…चार दिन में निपटाया छह दिन का सत्र , 21 घंटे 36 मिनट चली कार्यवाही

कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर न केवल सांविधानिक परंपरा और अनुशासन को तार-तार किया, बल्कि स्पीकर चेयर पर बैठी मातृशक्ति का जानबूझकर अपमान किया। यह अपमान विधानसभा अध्यक्ष का नहीं बल्कि राज्य की 60 लाख महिलाओं का अपमान है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को मातृशक्ति का आगे बढ़ना एवं अहम जिम्मेदारियों को निभाना स्वीकार नहीं है। भाजपा मातृशक्ति के अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता आज प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *