Uttarakhand: मुस्लिम युवक से बेटी की शादी पर छिड़ा विवाद, सामने आया भाजपा नेता का बयान- हम 21वीं सदी में…

[ad_1]

Controversy over Uttarakhand BJP leader daughter marrying a Muslim youth The Kerala Story

यशपाल बेनाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम युवक के साथ भाजपा नेता की बेटी की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद प्रदेशभर में इसकी चर्चा हो रही है। अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद अब भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम का बयान सामने आया है। 

भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि ये 21वीं सदी है और बच्चों को अपने फैसले लेने का पूरा हक है। इस पर किसी को भी एतराज नहीं होना चाहिए। दरअसल, यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी अमेठी निवासी रईस अहमद के बेटे मोनिस से हो रही है। शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे धर्म से जोड़कर देख रहा है तो कोई किसी तरीके से।

ये भी पढ़ें…Akshay Kumar: देहरादून पहुंचे मिस्टर खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर नहीं मिली फैंस की भीड़ तो इस अंदाज में आराम से निकले

अमर उजाला ने इस मामले में यशपाल बेनाम से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोग क्या कह रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 22वीं सदी है। अब नई पीढ़ी अपना भविष्य खुद तय कर रही है। हम दोनों परिवार दोनों बच्चों की खुशी व बेहतर भविष्य के लिए आपसी रजामंदी से शादी कर रहे हैं। विवाह संपूर्ण हिंदी रीति रिवाज से होने जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *