[ad_1]

दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में आज उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें उत्तराखंड के तत्कालिक मुद्दों पर रिपोर्ट सौंपी।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज नई चुनौतियों से जूझ रही है। राज्य में हमारे नेता व कार्यकर्त्ता एक प्रबल विपक्ष की भूमिका निभाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड में सब लोग मिलजुल कर रहें और राज्य को प्रगतिकी ओर ले जाएं।
[ad_2]
Source link