Uttarakhand: राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस की बैठक सात को, शीर्ष नेताओं को देहरादून आने का न्योता

[ad_1]

Congress meeting on 7th regarding Rahul Gandhi's visit Uttarakhand news in hindi

Rahul Gandhi
– फोटो : Social Media

विस्तार


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के आगामी उत्तराखंड के दौरे को लेकर आयोजित छह अगस्त की बैठक अब सात अगस्त को होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बैठक के लिए तमाम शीर्ष नेताओं को देहरादून आने का न्योता भेजा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, छत्तीसगढ़ में हाल ही में नियुक्त किए गए वरिष्ठ पर्यवेक्षक और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: सरकार ने घोषित किया सेब और नाशपाती का न्यूनतम समर्थन मूल्य, हुई इतने रुपये की बढ़ोतरी

नौ अगस्त को देहरादून में होगा प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी ताकतों ने भू कानून को लेकर नौ अगस्त को देहरादून में विशाल प्रदर्शन का एलान किया है। कांग्रेस भी नौ अगस्त को राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी और भारत छोड़ो आंदोलन के संघर्ष में शामिल नेताओं को याद करेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *