Uttarakhand: सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को आरक्षण के लिए आएगा विधेयक, कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

[ad_1]

Uttarakhand Cabinet approval Bill will bring for reservation of players in government jobs

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी की व्यवस्था के बाद अब उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिए जाने की तैयारी है। इसके लिए सरकार विधानसभा में विधेयक लाने जा रही है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इससे अमर उजाला की 18 जनवरी 2024 की खबर पर भी मुहर लग गई है।

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया है कि राज्य के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दी है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के कुशल खिलाड़ियों को लोक सेवाओं और पदों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए विधानसभा में विधेयक लाया जाएगा। विधेयक उत्तराखंड लोक सेवा विधेयक 2024 कहलाएगा। प्रदेश में वर्ष 2006 में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत खेल कोटे का शासनादेश हुआ था।

Uttarakhand: कैबिनेट की दूसरी बैठक में भी पास नहीं हो पाई आबकारी नीति, बदलाव करने के निर्देश

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *