Uttarakhand: सीएम के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय समेत चार आरोपियों पर गैंगस्टर, करोड़ों की ठगी का आरोप

[ad_1]

Gangster Act Imposed on Uttarakhand CM Former Principal Private Secretary PC Upadhyay in fraud Case

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय समेत चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी उपाध्याय ने अपने साथी सौरभ वत्स व अन्य के साथ मिलकर देशभर के कई कारोबारियों से करोड़ों रुपये ठगे हैं। उपाध्याय को दो दिन पहले ही कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि, सौरभ वत्स को राजस्थान पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में पंजाब के पटियाला निवासी एक कारोबारी ने पीसी उपाध्याय, सौरभ वत्स, उसकी पत्नी नंदिनी वत्स और शाहरुख खान के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का पटियाला में कई तरह का कारोबार है। उसने कारोबारी को झांसा दिया था कि वह सरकारी टेंडर उन्हें दिला सकता है। इसके लिए उसने कारोबारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक ले लिए।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, चार जून को आएंगे नतीजे

इसके बाद ई-टेंडर में तमाम तरह की खामियां बताकर उनसे और भी ठगी की। कुछ दिन बाद पटियाला के ही एक अन्य कारोबारी ने मुकदमा दर्ज कराया। एक के बाद एक कई लोगों ने इस पूरे सिंडीकेट के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *