Uttarakhand: 21 फरवरी को होगी कैबिनेट बैठक, विधानसभा में बजट पेश करने पर होगी चर्चा

[ad_1]

Uttarakhand Cabinet meeting will be held on 21 February discussion will be on presenting budget in assembly

सीएम धामी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


विधानसभा सत्र से पहले 21 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। जिसमें विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पेश करने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही बजट सत्र के दौरान सदन पटल पर रखे जाने वाले वार्षिक प्रत्यावेदन रिपोर्ट पेश करने पर फैसला हो सकता है।

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्रियों के साथ कल अयोध्या जाएंगे सीएम धामी, हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम चार बजे कैबिनेट बैठक होगी। जिसमें बजट को विनियोग विधेयक के रूप में सदन में पेश करने पर निर्णय हो सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास से महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *