Uttarakhand Assembly Session: 11321 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, पढ़ें किस मद के लिए कितना प्रावधान

[ad_1]

Uttarakhand Assembly monsoon session 2023 Second day Finance minister present 11321 crore Supplementary budget

अनुपूरक बजट पेश करते वित्त मंत्री
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सदन में 11321 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें 3530 करोड़ रुपये का प्रावधान राजस्व और 7790 करोड़ का पूंजीगत मद में किया गया है। अनुपूरक बजट की मंजूरी के बाद राज्य का कुल बजट 88728 करोड़ रुपये का हो जाएगा। सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए 77407 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था।

पटल पर आए अनुपूरक अनुदान मांगों में पूंजीगत व्यय के तहत 600 करोड़ सड़कों और पुलों के निर्माण, 765 करोड़ का जल जीवन मिशन, 321 करोड़ का आवास एवं शहरी विकास, 156 करोड़ टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण, 135 करोड़ पार्किंग निर्माण, 128 करोड़ समग्र शिक्षा, 100 करोड़ लोनिवि की आरआईडीएफ योजना, 100 करोड़ हरिद्वार मेडिकल कॉलेज निर्माण, 67 करोड़ रूफ टॉप सोलर संयंत्र व स्ट्रीट लाइट, 50 करोड़ मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी भवन बनाने, 50 करोड़ यूनिटी माल बनाने पर खर्च किए जाएंगे।

बजट के प्रमुख बिंदु पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

इसके अलावा भी खेल स्टेडियम, स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी, ऋषिकेश योग नगरी के विकास के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है। मानसून में खस्ताहाल हो गईं सड़कों की मरम्मत के लिए 300 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 297 करोड़ खर्च होंगे। सरकार ने 284 करोड़ रुपये खाद्यान्न सब्सिडी के लिए रखी है। आपदा प्रबंधन के तहत 218 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणाएं के लिए बजट में व्यवस्था की गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *