[ad_1]

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों को प्रदेश मुख्यालय में बारी-बारी से बैठने के निर्देश दिए हैं। उनकी भूमिका जिलों से विभिन्न कार्यों के लिए प्रदेश मुख्यालय आने वाले कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय बनाने की होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्येक पदाधिकारी के लिए पार्टी मुख्यालय में बैठने की तिथि भी तय कर दी है। इस नई व्यवस्था से भाजपा मुख्यालय में अकसर पसरा रहना वाला सन्नाटा टूटने की भी उम्मीद है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलों से विभिन्न कार्यों एवं कार्यक्रमों के सिलसिले में राजधानी पहुंचते हैं। उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान करने या संबंधित व्यक्ति तक उसे पहुंचाने के लिए पार्टी लगातार प्रयास करती है। इसे अधिक व्यवस्थित और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों को मुख्यालय में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है।
[ad_2]
Source link