Uttarakhand BJP: विपक्ष की तू- तू, मैं-मैं में न फंसने की नसीहत,अगले सौ दिन इस नारे के साथ करेंगे चुनाव प्रचार

[ad_1]

BJP will reach every beneficiary and new voter in the next 100 days Uttarakhand news in hindi

भाजपा
– फोटो : amar ujala

विस्तार


राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शीर्ष नेताओं का मंत्र लेकर उत्तराखंड के 250 प्रतिनिधि विकसित भारत के लिए मोदी फिर से, का नारा बुलंद करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रेरित करेंगे। अगले 100 दिनों में भाजपा के हर नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता के पास सबसे मुख्य कार्य होगा कि वे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के हर लाभार्थी तक पहुंचें । साथ ही फर्स्ट टाइम वोटर यानी नव मतदाता तक अपनी पहुंच बनाएं ताकि उन्हें केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार की उपलब्धियों और भावी संकल्पों के बारे में जागरूक कर सकें।

भावी कार्ययोजना लेकर लौटेंगे मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से काफी अहम मानी जाने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चुनावी कार्ययोजना लेकर लौटेंगे। नई दिल्ली में सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पार्टी के मोर्चों व सोशल मीडिया व मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों को भी काम और निर्देश दे दिए गए हैं कि चुनाव में उन्हें मतदाता को भाजपा से जोड़ने के लिए क्या करना है।

इसका खुलासा प्रदेश पार्टी नेतृत्व उत्तराखंड पहुंच कर करेगा। सूत्रों के मुताबिक बैठक से इतर केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष से पांचों लोस सीटों पर बदली हुई राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों में पार्टी प्रत्याशी और चुनावी रणनीति पर फीड बैक लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *