Uttarakhand Budget 2023: सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए धामी सरकार के बजट में खुला पिटारा

[ad_1]

सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में सरकार ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए बजट में पिटारा खोल दिया है। देहरादून के गुनियाल गांव में शौर्य स्थल के निर्माण के लिए 20 करोड़ और खटीमा में कैंटीन के निर्माण के लिए एक करोड़ की व्यवस्था की गई है।

Utarakhand Budget 2023: जानिए धामी सरकार के पहले पूर्ण बजट में किसे क्या मिला, युवाओं की उम्मीदों को लगे पंख

प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने बजट भाषण में कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि पूर्व सैनिकों के रूप में हमारे पास अपार प्रशिक्षित एवं अनुशासित मानवपूंजी है। राज्य के विकास के लिए पूर्व सैनिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *