Uttarakhand Cabinet: अंब्रेला एक्ट विधेयक को मंजूरी, अब राज्य विश्वविद्यालय खुद दे सकेंगे कॉलेजों को संबद्धता

[ad_1]

Uttarakhand Cabinet Decisions State University Umbrella Act Bill approved

राज्य विश्वविद्यालय खुद दे सकेंगे कॉलेजों को संबद्धता
– फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार


उत्तराखंड के 11 राज्य विश्वविद्यालय अब कॉलेजों को खुद संबद्धता दे सकेंगे। इसके लिए राजभवन से संबद्धता पत्र जारी करने की कोई प्रक्रिया नहीं होगी। सभी राज्य विवि के अंब्रेला एक्ट के विधेयक को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब सभी राज्य विवि एक नियम, एक परिनियम से संचालित होंगे।

सभी राज्य विवि अंब्रेला एक्ट में आने के बाद एक बड़ा बदलाव होगा। अभी तक विवि से कॉलेजों का संबद्धता पत्र राजभवन से जारी होता था। विवि पहले अपने स्तर से समिति बनाकर उसकी रिपोर्ट के आधार पर फाइल राजभवन को भेजते थे।

Uttarakhand Cabinet: राज्य आंदोलनकारियों और आश्रितों को 10% क्षैतिज आरक्षण का बिल मंजूर, पढ़ें अन्य फैसले

फाइल का परीक्षण करने के बाद ये संबद्धता पत्र जारी होते थे। पिछले कई साल से राजभवन से बड़ी संख्या में संबद्धता के पत्र जारी नहीं हो पाए हैं। अंब्रेला एक्ट लागू होने के बाद विश्वविद्यालयों को ही संबद्धता का अधिकार मिल जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *