Uttarakhand Cabinet: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 50 वर्गमीटर मुफ्त मिलेगी नजूल भूमि, पढ़ें पूरी खबर

[ad_1]

Uttarakhand Cabinet decisions Economically weak families will get 50 square meters of Nazul land free of cost

जमीन (प्रतीकात्मक)
– फोटो : i stock

विस्तार

प्रदेश में नजूल भूमि पर काबिज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकार अब 50 वर्गमीटर भूमि निशुल्क देगी। बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में संशोधन के साथ सरकार ने नजूल नीति 2021 की अवधि एक साल और बढ़ा दी है।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने बताया कि आवास विभाग के अंतर्गत लागू नजूल नीति 2021 की अवधि 11 दिसंबर 2022 को समाप्त हो गई। लिहाजा, ये तय किया गया है कि इस अवधि को एक साल बढ़ाते हुए या फिर प्रस्तावित नजूल अधिनियम के अंतर्गत प्रख्यापित होने वाली नियमावली में से जो भी पहले हो, उस तक यह प्रभावी रहेगी। नजूल नीति 2021 में बढ़ा संशोधन भूमि पर मालिकाना हक देने का है।

ये भी पढ़ें…Rishikesh: भाजपा महिला मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, तीन माह पहले पति ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास

इसके तहत नजूल भूमि पर काबिज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राविधानित मानकों के अधीन पात्रता की श्रेणी में आते हैं, को 50 वर्गमीटर तक आवासीय भूमि को निशुल्क उपलब्ध कराने की सुविधा दी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *