[ad_1]

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 मार्च को अदाणी मुद्दे पर गैरसैंण मार्च का एलान किया है। इस संबंध में प्रदेशभर से विधानसभा सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को भराड़ीसैंण पहुंचने का आह्वान किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह में निवेश के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand BJP: बजट सत्र के बाद भाजपा विधायकों का होगा प्रशिक्षण शिविर, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
कांग्रेस इसका विरोध करती है। इसके विरोध में देशभर में छह फरवरी से आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी के तहत उत्तराखंड में भी इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा सत्र के दौरान भराड़ीसैंण पहुंचकर विशाल मार्च निकालेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके लिए सभी जिला, महानगर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है।
[ad_2]
Source link