Uttarakhand Congress: सालाना शुल्क पर गरमाई सियासत…आलाकमान ने तय किए 1700, पीसीसी वसूल रही 2500

[ad_1]

कांग्रेस

कांग्रेस
– फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस को लेकर देश में सियासत राहुल गांधी की सजा और उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द होने से गरमाई है। वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस अपने पीसीसी सदस्यों से ज्यादा सालाना शुल्क वसूले जाने के पत्र को लेकर विवादों में है। सोशल मीडिया पर शुल्क वसूली के संबंध में एआईसीसी और पीसीसी के पत्र वायरल हो रहे हैं।

Uttarakhand: 31 मार्च को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह, सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

आलाकमान के पत्र में सदस्यता शुल्क 1700 रुपये निर्धारित किया गया है लेकिन प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) से 2500 रुपये सालाना शुल्क जमा करने का जिक्र है। प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने शुल्क निर्धारण को लेकर किसी भी तरह के घपले की संभावना से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि जो फीस वसूली जा रही है, पार्टी उसकी रसीद दे रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *