Uttarakhand Corona Update: 13 नए संक्रमित मिले, केंद्र सरकार ने दिए कोविड जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

[ad_1]

कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर जिले में 13 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वर्तमान में कुल 26 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 241 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

Dehradun News:  सरकार ने रोजगार देने का लक्ष्य बड़ा, लेकिन ऋण देने में बैंकों का अड़ंगा, जानिए क्या है स्थिति

देहरादून जिले में नौ, नैनीताल व पौड़ी जिले में एक-एक और ऊधमसिंहनगर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। आठ संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश भर में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 26 है। इसमें देहरादून जिले में 13, हरिद्वार में 6, नैनीताल व पौड़ी में एक-एक, ऊधमसिंह नगर में तीन और उत्तरकाशी जिले में दो सक्रिय मामले हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *