[ad_1]

– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड में राज्य विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध 119 कॉलेजों में इस साल बिना प्रवेश परीक्षा समर्थ पोर्टल से मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. एएस उनियाल के मुताबिक समर्थ पोर्टल के माध्यम से पहली बार स्नातक में दाखिले होंगे। कॉलेजों में जरूरी संसाधनों की कमी की वजह से संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले करने की प्रक्रिया को स्थगित रखा गया है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने स्नातक में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) को अनिवार्य किया है, लेकिन राज्य के विश्वविद्यालय और काॅलेज अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है उच्च शिक्षा में अभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी को पूरी तरह से लागू करने में 2030 तक का समय लगेगा।
ऐसे में यदि अभी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई तो कई छात्र दाखिले से वंचित रह सकते हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में सीयूईटी के आधार पर स्नातक में जो छात्र-छात्राएं दाखिले से वंचित रहते हैं तो उनके सामने विकल्प होगा कि राज्य विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं।
[ad_2]
Source link