Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, चार जून को आएंगे नतीजे

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 Dates Announced Voting will held on first Phase 19 April in Uttarakhand

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी। 

बता दें कि 2019 में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब कुल 61.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह आंकड़ा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम था। नैनीताल संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 66.39 प्रतिशत और पौड़ी में सबसे कम 48.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Lok Sabha Chunav 2024: उत्तराखंड में 83 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान, 1.45 लाख युवा पहली बार देंगे वोट

प्रदेश में आचार संहिता लागू

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य में पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें तीन सीटें गढ़वाल और दो सीट कुमाऊं मंडल में हैं।

ये है पूरा कार्यक्रम

  • 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी
  • 27-28 मार्च को नामांकन
  • 28-30 मार्च नामांकन पत्रों की जांच
  • 30 मार्च से दो अप्रैल- नाम वापसी
  • 19 अप्रैल को मतदान

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव को देखते हुए सचिवालय में बनाया कंट्रोल रूम, टोल फ्री और हेल्पलाइन नंबर जारी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *