Uttarakhand News: कैबिनेट पशु चिकित्साधिकारियों के पदनाम में परिवर्तन, अब ग्रेड नहीं लगेगा

[ad_1]

Change in designation of Cabinet Veterinary Officers now grade will not be imposed Uttarakhand news in hindi

बैठक (फाइल फोटो)
– फोटो : amar ujala

विस्तार


प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा नियमावली में संशोधन कर पशु चिकित्साधिकारियों के पदनाम में परिवर्तन किया है। अब पदनाम में ग्रेड-एक व दो नहीं लगेगा। निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी का पदनाम उप निदेशक होगा।

उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा नियमावली 2021 में पशु चिकित्सा अधिकारियों के पदनाम पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 और पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-1 थे। राजकीय पशुचिकित्सालय, रोग अनुसंधान प्रयोगशाला व राजकीय पशुधन प्रक्षेत्रों, निदेशालय व अपर निदेशक कार्यालयों में अधिकारियों के पदनाम कार्य के अनुरूप थे।

ये भी पढ़ें…Dehradun: मां ने सुसाइड कर लिया…खुद को बचाने के लिए कातिल बेटे ने रची साजिश, जिसने जन्म दिया उसे दे दी मौत

अब ग्रेड-1 की जगह वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी और ग्रेड-2 की जगह पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम होगा। निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी उप निदेशक के समकक्ष होगा। ब्यूरो

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *