Uttarakhand News: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की कट ऑफ मेरिट लिस्ट जारी, बस एक क्लिक पर यहां पढ़ें पूरा अपडेट

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की कट ऑफ मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अनारक्षित श्रेणी में 156 अंक और अनुसूचित जाति श्रेणी में 148 अंक की कट ऑफ रही है। 17 फरवरी से मेरिट में आए अभ्यर्थियों से वरीयता ली जाएगी। 27 फरवरी से आयोग कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को आयोग ने पुलिस आरक्षी पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की थी। बीते दिनों आयोग ने परीक्षा परिणाम जारी किया। खाली पदों के सापेक्ष लगभग 1.5 गुणा अनुपात में अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन में शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें…UKPSC Papers:  फरवरी-अप्रैल तक की परीक्षाओं के लिए विशेषज्ञों ने बनाए पेपर, आयोग ने नई टीम की तैनात

आयोग के मुताबिक पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी में 156 अंक, अनुसूचित जाति श्रेणी में 148, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 151, अनारक्षित होमगार्ड श्रेणी में मेरिट की कट आफ 144 अंक है। अग्निशामक विभाग में महिला फायरमैन पद के लिए अनारक्षित श्रेणी में 164 अंक, अनुसूचित जाति श्रेणी में 157 अंक, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 163, अन्य पिछड़ा वर्ग में 160 अंक की कट आफ रही है। आयोग ने पदवार शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। दस्तावेजों का सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *