Uttarakhand PCS-J: आयोग ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू, यहां पढ़ें परीक्षा से जुड़ा हर अपडेट

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा (पीसीएस-जे) का विज्ञापन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए 21 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, कुल 16 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सात पद सामान्य होंगे।

अनुसूचित जाति के चार, अनुसूचित जनजाति के एक, ओबीसी के तीन और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक पद आरक्षित होगा। महिला आरक्षण के तहत प्रदेश की महिलाओं के लिए चार पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वालों का एलएलबी पास होना जरूरी है। उसे देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान हो। कंप्यूटर संचालन की भी जानकारी हो। आवेदक की आयु एक जनवरी 2023 को 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *