Uttarakhand Police: साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंप, हटाई डीपी

[ad_1]

Uttarakhand Police Facebook ID hacked Read More Update in hindi

breaking news
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया। एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फेसबुक आईडी की डीपी को बदला। 

साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। कहीं से पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर फेसबुक की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें…5 का पंच: धामी मंत्रिमंडल के युवा कैबिनेट मंत्री बोले-वक्त के साथ मैंने बदला काम का अंदाज…पढ़ें साक्षात्कार

हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डीपी को बदला। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल और साइबर पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *