Uttarakhand Politics:…जब मिले दो पूर्व सीएम, कोश्यारी बोले- हरीश आप लेंगे विश्राम, हम भी करेंगे पूरा आराम

[ad_1]

Uttarakhand Politics: Congress Leader Harish Rawat and Bjp leader Bhagat Singh Koshyari Meeting in dehradun

हरीश रावत और भगत सिंह कोश्यारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड की सियासत के दो धुर विरोधी रहे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और हरीश रावत की मुलाकात सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी है। जवानी से लेकर वृद्धावस्था की दहलीज पर कदम रखने से पहले तक एक-दूसरे के खिलाफ बयानी तलवारें खींचने वाले ये दोनों दिग्गज एक दिन पहले कुछ अलग अंदाज मिले। राजनीति से जुदा उनका यह अंदाज सम्मान और आदर भाव का था।

इतिहास गवाह है कि दोनों को जब भी अवसर मिला, उन्होंने बयान दागे और पलटवार करने से भी नहीं चूके। एक-दूसरे पर तंज कसने में दोनों नेताओं ने कभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। लेकिन वृद्धावस्था के जिस दौर से दोनों दिग्गज गुजर रहे हैं, उसने उन्हें एक-दूसरे की चिंता और परवाह करने की राह दिखाई।

Tunnel Rescue: तकनीक के साथ आस्था का भी सहारा…बाबा बौखनाग की डोली पहुंची सिलक्यारा, सीएम ने भी जोड़े हाथ

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *