Uttarakhand Samvad 2023: CM धामी बोले- नाम बदलकर छल करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी

[ad_1]

Uttarakhand Samvad 2023 CM PS Dhami answered questions on development of state and issues of present time

उत्तराखंड संवाद कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नाम बदलकर छल करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री सोमवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास और चुनौतियों के साथ मौजूदा समय में चल रहे ज्वलंत मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, अमर उजाला के एमडी तन्मय माहेश्वरी और संपादक इंदु शेखर पंचोली ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद एमडी तन्मय माहेश्वरी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में अमर उजाला की भूमिका और इसके सफर की कहानी को बताया। उन्होंने कहा कि सन 1994 से उत्तराखंड के आंदोलन ने जोर पकड़ लिया था। अमर उजाला ने उत्तराखंड की भावनाओं को समझा और उनका साक्षी बना। एमडी के उद्घाटन भाषण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश के विकास और इसकी चुनौतियों के संबंध में चर्चा की गई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *