Uttarakhand Weather: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे हिंडोलाखाल के पास दूसरे दिन भी बंद, कोटद्वार में भी फंसे रहे यात्री

[ad_1]

सार

हिंडोलाखाल में सिलवन के पास पहाड़ी से मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा आने से परेशानी बढ़ रही है। वहीं कोटद्वार-पौड़ी हाईवे ढाई घंटे ठप रहा है।

Rishikesh Gangotri highway closed for second day near Hindolakhal Kotdwar Pauri highway read more Update

कोटद्वार पौड़ी हाईवे के पास मलबा हटाती जेसीबी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे हिंडोलाखाल के पास दूसरे दिन भी बंद रहा। सिलवन में पहाड़ी से आए मलबे को लगातार जेसीबी व पोकलैंड से हटाया जा रहा है। एनएच पर यातायात बहाल नहीं होने से छोटे वाहनों का संचालन आगराखाल-द्यूली-भोगपुर थानों मोटर मार्ग से किया जा रहा है।

टिहरी से ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार जाने वाले बड़े वाहनों का संचालन धनोल्टी-मसूरी होते हुए किया जा रहा है। हाईवे बंद होने से नई टिहरी में पेट्रोल की किल्लत बढ़ गई है। एनएच पर बीते दिन शुक्रवार को जहां दो घंटे ही ट्रैफिक चल पाया था वहीं शनिवार को यह मोटर मार्ग दिनभर बंद रहा।

हिंडोलाखाल में सिलवन के पास शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पहाड़ी से मलबा आने से हाईवे बंद हो गया। मलबा हटाने के लिए दिन-रात तीन जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन लगाई गई है लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण करीब डेढ़ सौ मीटर ऊपर पहाड़ से लगातार भूस्खलन हो रहा है। शनिवार को शाम करीब छह बजे तक भी एनएच नहीं खुल पाया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *