Uttarakhand Weather: ऋषिकेश लक्ष्मण झूला के पास गिरी दीवार, मलबे में दबे दो साधु, एक को बचाया, दूसरे की मौत

[ad_1]

Uttarakhand Weather News Wall collapses near Laxman Jhula in Rishikesh of Uttarakhand

मलबे से निकाले गए शख्स को अस्पताल ले जाते हुए
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार सुबह एक दीवार गिर गई। मलबे में दो साधु दब गए। आनन-फानन आसपास के लोगों ने एक साधु को निकाल लिया, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही थी। कुछ देर बाद एसडीआरएफ ने दूसरे साधु का शव बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे एक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में दो साधु आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।इनमें से एक साधु को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरे साधु की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Weather: सीएम धामी ने अधिकारियों से जाने आपदा के हालात, मौसम ठीक रहा तो आज करेंगे हवाई दौरा

 उधर, गंगा चेतावनी रेखा से पार पहुंच गई है। फिर भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अलाउसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *