[ad_1]

बारिश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेशभर में शुक्रवार को भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों में 25 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। 27 अगस्त के बाद सभी जिलों में बारिश से राहत के आसार हैं।
ऋषिकेश-गंगोत्री और कोटद्वार-पौड़ी हाईवे चार दिन से बंद
कोटद्वार से करीब 6 से 8वें किमी के बीच पौड़ी नेशनल हाईवे बदहाल बना है। दो किमी पैच पर सात से आठ जगहों पर मलबा-बोल्डर आने से हाईवे पर ध्वस्त पड़ा है। वहीं, ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे भी चार दिन से बंद है। नरेंद्रनगर बगड़धार में हाईवे बंद चल रहा है।
[ad_2]
Source link