Uttarakhand weather: तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार, बिजली गिरने की भी आशंका

[ad_1]

बर्फबारी

बर्फबारी
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार सक्रिय होने और उत्तर पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व बिजली गिरने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand weather: बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कालामुनि में बर्फ के बीच फंसे पर्यटक

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक सोमवार से दो मार्च तक राज्य के पर्वतीय इलाकों खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *